सार्थक प्रयास


सार्थक प्रयास संस्था (NGO) का योगदान सराहनीय हैं| सार्थक प्रयास के संस्थापक (अध्यक्ष) श्री उमेश चन्द्र पंत जी जो बहुरास्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे| पहाड़ व शहर में अक्षयम्य परिवारों का दुःख उनसे देखा नही गया| शुरू शुरू में नौकरी पेसे के साथ साथ लोगों की मदद करने का बेडा उठाया| अपनी सामाजिक सरोकारों की यात्रा कमजोर तबके से शुरू जरूर की , लेकिन बाद में समाज के उन सवालो से भी जुड़े जिनकी लोगो को जरुरत थी, देश में आई प्रकिर्तिक आपदाओ में संस्था ने कई काम किये उत्तराखंड के चौखुटिया में 60 बच्चो की शिक्षा वयवस्था की है इसके अलावा हर साल जाड़ो में दिल्ली में बेघर लोगो को गरम कपडे और कम्बल वितरित करने की व्यवस्थ करती है, इसके आलवा पौधरोपण, बच्चो की प्रतियोगिताओ , स्वास्थ कैंप आदि भी समय समय पर लगते रहे है| उमेश पंत जी द्वारा यह साहसिक और सार्थक प्रयासों का ही नतीजा था कि आज  सार्थक प्रयास की अपनी एक टीम बन चुकी है जो समय समय पर लोगों की  मदद करने के लिए हरदम तैयार खड़ी रहती है आपदा, भूकम पीड़ित की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं| सार्थक प्रयास संस्था  को 6 वर्ष होने को है |

सार्थक प्रयास , नाम में ही बहुत कुछ कह देता है, और जितना सार्थक काम यह संस्था कर रही है , उस से यह नाम उतना ही सार्थक होता चला जाता है !दुनिया अगर सबके लिए बराबर होती, सब को समान सुविधा मिलती, समान शिक्षा मिलती, समान काम मिलता तो शायद सार्थक प्रयास की जरुरत न होती , परन्तु इस दुनिया मैं बहुत विषमताए है , और उन्ही विषमताओ को समता मैं बदलने का प्रयास है सार्थक प्रयास कर रहा है| 1 जनवरी  को जब कई लोग नए साल की ख़ुशी में पार्टीयां कर शराब इत्यादि में फुजूल खर्च करती है उसी दिन सार्थक प्रयास की टीम रात रात भर दीन दुखियों की सेवा के लिए हॉस्पिटल व अन्य बेसहारा लोगों को ठण्ड से बचने के लिए कम्बल बांट रहे थे। इस तरह से सार्थक प्रयास संस्था ने अपने नए साल का स्वागत किया। सार्थक प्रयास ने कई ऐतिहासिक कार्य किये है सायद ही शब्दों से बयां कर पाना मुश्किल है । 


सामाजिक सरोकारों के कार्य करते हुए छठा साल शुरू हो गया है, ग़ाजियाबाद के निर्माण मजदूरो के बच्चो की शिक्षा के काम करने से यह यात्रा शुरू हुई , और जब इन बच्चो को पढ़ाने का फैसला लिया तो सबसे बड़ी चुनौती उनके अभिवाओको को तैयार करने की थी, दुर्भाग्य से इस वर्ग के लोगो की पुरी दुनिया अपनी रोटी तक सिमटी रहती है | सार्थक प्रयास ने इस दिशा में सुरुवात की , कुछ अभिवावकों को विस्वास में लेकर उनके बच्चो को घरो में ही पढ़ाने लगे फिर औपचारिक शिक्षा के लिए स्कुल भी भेजना शुरू किया और आज अलग अलग राज्यों में १०० से अधिक बच्चो को संस्था पढ़ाने की जिम्मेदारी उठा रही है

हम ये जानते है कि यह काम ऐसा नहीं है जिसे हम बहुत बड़े परवर्तन के साथ जोड़ सके पर इस तरह के काम से हमारे सामाजिक दायित्वों में शामिल होने चाहिए | हमारे प्रयासों से अगर जरुरतमंदो को कुछ लाभ मिल सके तो हमें प्रयास जरूर करने चाहिए| जितना हो सके हम समाज के उस तबके के सांथ खड़े रहे जिसे हमारी जरुरत है |
इस बीच चौखुटिया अल्मोड़ा उत्तराखंड में एक पुस्तकालय कि शुरुवात की  है | इसमें बच्चो को पड़ने का माहोल तो मिलेगा ही साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिको के लिए रचनात्मक्त विमर्श केंद्र भी बनेगा | ऐसा ही एक पुस्तकालय वसुंधरा ग़ाजियाबाद में भी खोला गया है |


 सार्थक प्रयास कि यह यात्रा आपके सहयोग के बिना संभव नहीं है |इसमें आपका सहयोग हमे हमेशा मिलता रहा है | भविस्य में भी यह अभियान चलता रहे इसकेलिए आपका सहयोग, मार्गदर्शन अपेक्षित है| ऐसे कई साहसिक कार्य सार्थक प्रयास उमेश पंत जी व उनकी टीम कर चुकी है |

उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के द्वरान सार्थक प्रयास की टीम ने गांव गांव जाकर आर्थिक रूप से राशन पानी पहुँचाने का बेडा उठाया। बेघर हुए लोगों के साथ सहारा बनकर उसके कष्ट को अपना कष्ट समझकर उनके साथ खड़े रहे रहे साथ ही सार्थक प्रयास ने महिलाशास्क्तिकरण पर भी काम करना शरू किया है|
उत्तराखंड में गरीब तबको के महिलाओं से सार्थक प्रयास पहाड़ी दाल-भट, गहौत मास,मडुवा, चावल व अन्य पहाड़ी फसलें जो पहाड़ में उगाई जाती हैं इन सामग्रियों को ग्रामीण महिलाओं से सफाई इत्यादि कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मदद दी जाती है सार्थक प्रयास इन सामग्रियों को दिल्ली या अन्य सहारों में अपना स्टॉल लगाकर उचित दामो पर बेचती हैं कमाई की राशि वह उन गरीब  बच्चों पर खर्च करती है जो कि शिक्षा के लिए सार्थक प्रयास ने  जिम्मेदारी उठाई है|
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्थक प्रयास उन गरीब बच्चों को साथ लेखर अपनी 6वीं वर्षगांठ मानाने जा रहा है| इस से पहले सार्थक प्रयास शहरों के अलग अलग स्थानों पर मनाता रहा है|  इस बार सार्थक प्रयास शहर के बजाय पहाड़ क्षेत्रों में वर्षगाँठ मनाने का मन बना चूका है जो कि 24 जनवरी 2016  को चौखुटिया में मनाया जायेगा | 

सार्थक प्रयास संस्था से जुड़कर आप भी अपने को गौरवांवित कर सकते हैं | गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा जैसे महादान देकर, उन गरीब परिवारों का भविष्य सुधारने का एक सुनहरा अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है  शिक्षा के लिए आप एक गरीब परिवार के बच्चे को  शिक्षा देते हैं तब एक परिवार शिक्षित होता है | आप दूर दराज रहते हैं और गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करना चाहते हौं निचे दिए गये बैंक अकाउन्ट्स में अपनी राशि भेज सकते हैं|

सार्थक कार्य के लिए सार्थक प्रयास की टीम
संस्थापक: उमेश चन्द्र पन्त, राजेन्द्र भट्ट, चारू तिवारी, रवि शर्मा, भुवन सती, सुमन प्रकाश, कमल पंत, सुषमा पंत, पूनम कांडपाल, व अन्य सहयोगीयों द्वारा सार्थक कार्य करने में तत्पर रहते हैं
सार्थक प्रयास के साथ दगड लगने वाला
आपका पागल मित्र
भास्कर जोशी 

अधिक जानकारी के लिए आप फ़ोन या हमारे ईमेल एड्रेस पर समपर्क कर सकते हैं 

सार्थक प्रयास 
ORIENTEL BANK OF COMMERCE 
IFCA CODE:: ORBC 0105233
ACC. NO. 52332191008019

ऑफिस: 
4c/466, वार्तालोक, अपार्टमेंट 
वसुंधरा, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 
फ़ोन नंबर : 
सययोजक :- उमेश चन्द्र पंत :- +91 9899221158
ईमेल एड्रेस :- sarthakprayash@yahoo.com

No comments:

Post a Comment

आप अपने विचार दीजिये.